राशिफल 03 Dec: मेष को धन लाभ तो कर्क को लेना होगा विवेक से काम, जानें कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति 03 दिसंबर 2019 को-राहु मिथुन राशि में हैं। तुला में मंगल, बुध हैं। वृश्चिक में सूर्य और धनु में शनि, केतु, शुक्र और गुरु हैं। कुंभ में इस समय चंद्रमा चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-आर्थिक क्रियाओं के लिए बड़ा अच्छा दिन है। स्थिति सुधर रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रफुल्लित रहेगा। रुका धन वापस आएगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-मन चंचल रहेगा।
प्रेम-ठीक स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
वृषभ-
सकारात्मक-शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। प्रमोशन की सम्भावना बनेगी। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा।
नकारात्मक-पिता के स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मान सम्मान के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। दिक्कत हो सकती है।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-सफलता मिलेगी।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-काली वस्तु पास रखें।
कर्क-
सकारात्मक-विवेक से काम लेंगे।
नकारात्मक-थोड़ी मध्यम स्थिति हो सकती है। चोट लग सकती है। कुछ परेशानी आ सकती है। बचकर पार करें। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल चल रही हैं।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।
सिंह-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। शादी ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समीपता आएगी। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-नीली वस्तु का दान करें।
कन्या-
सकारात्मक-शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। राह के रोड़े हट जाएंगे। धीरे-धीरे आप आगे बढ़ जाएंगे।
नकारात्मक-थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
तुला-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत कीजिए।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे। नियंत्रण की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय हो तो टाल दें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।